बीजापुर। नक्सलियों की नापाक करतूत एक बार फिर सामने आई है। मद्देड़ इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आने से चार ग्रामीण घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर लाया गया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों की लगातार कार्रवाई जारी है। आए दिन बस्तर के संभाग के जिलों में मुठभेड़ हो रही है जिसके चलते कई नक्सली मारे गए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है जिसके चलते वो सुरक्षाबलों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।







