Home » बड़ा सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल, 5 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

बड़ा सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल, 5 की हालत गंभीर

बेमेतरा । मजदूरों से भरी पिकअप पलट जाने से 25 लोग घायल हुए हैं । पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है।

मिली जानकारी के अनुसार लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे, तभी पिकअप पलट गई। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Search

Archives