Home » नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान में ही कर रहा था सेंधमारी
छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान में ही कर रहा था सेंधमारी

कबीरधाम।  नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों को सॉल्यूशन ट्यूब बेचने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी अपने ही पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान से चोरी कर सॉल्यूशन ट्यूब को नशा के लिए बेच रहा था।

गिरफ्तार युवक के पास से 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गई हैं। आरोपी का नाम आशु सिन्हा (18 वर्ष) पिता राजेश सिन्हा, निवासी मठपारा, थाना कवर्धा है। अपने नाबालिग मित्रों के साथ रामनगर में जेवडन रोड स्थित एक किराये के मकान में बैठकर सॉल्यूशन ट्यूब बेचता था।

पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने पिता की दुकान से यह सामग्री चोरी कर लाता है और 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर बच्चों व किशोरों को बेचता है, जो इसका दुरुपयोग नशे के लिए करते हैं। इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क कराया। बातचीत के दौरान आरोपी ने बिक्री की बात स्वीकार की।

दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर कुल 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

Search

Archives