Home » निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना

बिलासपुर। बुधवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान मिस्त्री की मौत हो गई।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शांति लॉज के पास करबला में घटना हुई है।

बुधवार की सुबह भूपेंद्र साहू के निर्माणाधीनन मकान में ठेकेदार शंतराम केंवट के बुलाने पर मजदूरी करने ठेकेदार का भांजा कतियापारा निवासी उत्तम केवट आया हुआ था। कार्य के दौरान पैर फिसलने की वजह से करीब 25 फिट उपर से गिर गया। शंतराम केंवट को आनन फानन में सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उत्तम की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि घटना करीब 12 बजे हुई। निर्माणाधीन मकान के उपर उत्तम केंवट अपने अन्य साथी के साथ पैर फिसलने के कारण गिर गया। लेकिन उसके साथी ने ग्रील को पकड़कर अपनी जान बचा ली। उत्तम पहले बिजली तार के संपर्क में आया फिर नीचे गिर गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तम करंट लगने के बाद नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट से हो सकेगा।

Search

Archives