कोरबा। शहर की जनता को अब इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। 20 जुलाई 2025 को कोरबा को एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य सेवा मिलने जा रही है। मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शहर का पहला अत्याधुनिक, किफायती और एम्स जैसा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा।
शुभारंभ समारोह पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव। समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, कोरबा स्थित हॉस्पिटल परिसर में दोपहर 2 बजे से किया गया है। इस शुभ अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन व डॉ. शेफाली जैन ने समस्त नगरवासियों को स्नेह आमंत्रण प्रेषित किया है।







