कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में स्थित अटल आवास, साडा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना हुई है, जिसमें 18 वर्षीय करिश्मा खैरवार की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रात की है, जब करिश्मा अपनी मां के साथ सो रही थी। बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे तीन बार काटा, जिससे उसकी जान चली गई।
एंबुलेंस की देरी से परेशानी
परिजन सांप को डिब्बे में रखकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन 108 एंबुलेंस को फोन करने के बावजूद एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन परिजनों को निजी वाहन से करिश्मा को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना पड़ा।
डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की
डॉक्टरों ने करिश्मा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान ही करिश्मा की मौत हो गई।
पुलिस जांच जारी
जिला अस्पताल की पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा कर परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है .







