Home » कलयुगी पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, फरार होने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

कलयुगी पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, फरार होने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कलयुगी पुत्र ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचीं एवं शव के पंचनामा की कार्यवाही जारी है।

मिली जानकारी अनुसार बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो निवासी दिलचंद केंवट (55) वर्ष की उसके पुत्र अशोक केवट ने टांगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार की रात लगभग 11.30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार होने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया। आरोपी केरल में रहकर रोजी मजदूरी करता था। पिता के बुलाने पर ही घर आया था। बताया जा रहा है कि शादी की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर पुत्र ने टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बालको पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Search

Archives