बिलासपुर। शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असमय मौत हो गई। यह हादसा न्यू मार्ट रोड, वेयर हाउस के पास हुआ। जब पत्रकार शुक्ला अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रही वैगन आर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुंलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैगन आर सीजी 04 एमटी 4004 चला रहे व्यक्ति की पहचान जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट पद पर पदस्थ डॉ केएल उरांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ उराव ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा दियाद्य। जिससे वे वाहन से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे स्कूटी सवार उपेंद्र शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आरोपी चालक डॉ केएल उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त वैगन आर को जप्त कर लिया है। पत्रकार उपेंद्र साहू की असमायिक मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







