Home » अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले में दबिश देकर चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्ली, घटना में प्रयुक्त पिकअप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि वाड्रफनगर के अरविंद सोनी की अरविंद ज्वेलर्स से 16 अगस्त की रात चोरी हुई थी। 16 अगस्त की रात दुकान बंद कर वे सो गए थे। 17 अगस्त की सुबह शटर टूटा मिला था और करीब 20 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना, 10 किलो गिलट जेवर और 18 हजार नकदी चोरी हो गई थी।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के ने पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से आरोपितों को ट्रेस किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 15 अगस्त को पिकअप क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631 में मोटरसाइकिल एमएच 15 केआर 7977 लादकर वाड्रफनगर आए थे। वाड्रफनगर के पंचवटी ढाबा के पास रुके। दो दिन रेकी की और 17 अगस्त की रात सब्बल से शटर तोड़कर जेवरात चोरी कर सीधे बिहार भाग गए थे।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में चोरी के प्रकरण का राजफ़ाश किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, एसडीओपी वाड्राफनगर रामावतार ध्रुव उपस्थित थे।

60 हजार किलो में बेचा चांदी

आरोपियों ने चोरी की चांदी को दिनारा के सराफा कारोबारी सुनील कुमार सोनी को 60 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया था। खरीदार ने साक्ष्य मिटाने के लिए जेवरात को गलाकर सिल्ली बना दी थी। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर उसके घर से सिल्ली बरामद की। इस पर चोरी की संपत्ति को जानते हुए रखना और स्वरूप बदलने की धारा 317(2), 5 जोड़ी गई है।

चोरी में ये थे शामिल

  • सोनू कुमार पिता उपेंद्र चौधरी ( 21) संबूडीहरी थाना दिनारा, रोहतास।
  • शंकर चौधरी पिता दरोगा चौधरी (55) अलीगंज थाना सूरजपुरा रोहतास।
  • नरेंद्र चौधरी पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी ( 40) डिहरी थाना दिनारा, रोहतास।
  • लीलू चौधरी पिता उमा चौधरी (19) सीताबिगहा, सासाराम रोहतास।
  • राजकुमार चौधरी पिता सुनील चौधरी (20) चिलबिला थाना दिनारा रोहतास।
  • अंगद चौधरी पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी (24) संबूडीहरी थाना दिनारा रोहतास।
  • सुनील कुमार सोनी ( 38) निवासी दिनारा जिला रोहतास (बिहार) ने चोरी का सामान खरीदा था।

Search