Home » अंतर्राज्यीय चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे… 3 महिला सहित 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे… 3 महिला सहित 5 गिरफ्तार

कुदुदंण्ड और महाराणा प्रताप चौक के पास स्कूटी व बाइक से दिया था वारदात को अंजाम 

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग व चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर के ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले इस गिरोह के पांचं सदस्यों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। गिरोह में तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 14 लाख रूपए मूल्य के 140 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 94 हजार नगद तथा चोरी में उपयोग की गई मारूति बलेनो कार बरामद किया है। जप्ती की अनुमानित कीमत 22 लाख है।

घटना 28 अप्रैल को हिम्मतलाल ज्वेलर्स बिलासपुर में हुई थी। दो महिलाओं ने नकली सोने के बदले असली सोना व नगदी ठग लिया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। शहर के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान की। आरोपी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के मां बंजारी ज्वेलर्स और राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्ेवलर्स में भी चोरी करना स्वीकार किया।

इसी तरह 27 अप्रैल को 03.30 बजे कुदुदंण्ड में मोबाईल से बात करते राहगीर प्रार्थीया सुष्मिता जा रही थी। आरोपियों ने मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया। इसी दिन करीबन 06.30 बजे महाराणा प्रताप चैक के पास राहगीर प्रार्थिया शकुंतला यादव से लेडीस बैग में रखे मोबाईल फोन, कॉन की टाप्स, नगद रकम लूट कर भाग गए थे। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। लूटे गए सामान व नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी बरामद किया गया। आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।

Search

Archives