Home » कोरबा में तेज बारिश का कहर : दीपका से कुचेना ईमलीछापर को जोड़ने वाली सड़क बह गई
छत्तीसगढ़

कोरबा में तेज बारिश का कहर : दीपका से कुचेना ईमलीछापर को जोड़ने वाली सड़क बह गई

कोरबा। कोरबा उपनगरीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बरसात के कारण दीपका से कुचेना ईमलीछापर कोरबा को जोड़ने वाली रोड़ बह गई है।

यह रोड़ एनटीपीसी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित है, जहां वर्तमान में रेलवे की नई गेवरा रोड -पेन्ड्रा लाईन बिछाई जा रही है। रोड़ के किनारे खुदाई के कारण गड्ढे हो गए थे, जिससे पानी के तेज बहाव ने सड़क को धीरे-धीरे काटते हुए बहा ले गई। अब इस रास्ते पर चार पहिया व उससे बड़ी गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुचेना के तरफ से आने वाले बरसात के पानी के रास्ते में एनटीपीसी के राखड को डाल दिया गया है, जिससे बरसात के पानी निकासी का रास्ता बदल गया है और सारा पानी इसी रोड़ पर आ रहा है।

Search