Home » बालोद में झोलाछाप डाक्टर ने मरीज के प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, युवक की मौत
छत्तीसगढ़

बालोद में झोलाछाप डाक्टर ने मरीज के प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, युवक की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की करतूत से एक शख्स की मौत हो गई। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुल की है। मृतक का नाम सुभाष कुमार जनबंधु (40 वर्ष) था। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का निवासी था।

परिजनों के मुताबिक सुभाष कुमार जनबंधु बालोद के झोलाझाप डॉ. रेखराम साहू के पास इलाज करा रहे थे। एक दिन जब वह इलाज के लिए उसके पास गए तो डॉक्टर साहू ने एक साथ उनके प्राइवेट पार्ट पर 9 इंजेक्शन लगा दिए। इससे सुभाष के शरीर से खून बहने लगा। खून रुक नहीं रहा था।

सुभाष को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब परिवार झोलाछाप डॉक्टर के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। उनके बेटे सुभाष कुमार जनबंधु को पाइल्स की समस्या थी। कांदुल के झोलाछाप डॉक्टर साहू के पास देसी इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने मरीज के प्राइवेट पार्ट में एक ही दिन में 9 इंजेक्शन लगा दिए, जिससे ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो गई।

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives