Home » मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवनों और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के चलते इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। सर्चिंग अभियान में डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान शामिल है। जवान जब जंगल में सर्चिंग अभियान चला रहे थे, उसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं, वहीं मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। सुकमा जिले में चल रही मुठभेड़ पर एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी नजर बनाए हुए हैं।

Search