Home » मैं तुमसे शादी करूंगा… नाबालिग को झांसा देकर दैहिक शोषण कर गर्भवती करने वाला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मैं तुमसे शादी करूंगा… नाबालिग को झांसा देकर दैहिक शोषण कर गर्भवती करने वाला गिरफ्तार

कोरिया। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

नाबालिक ने पिता के साथ थाना चरचा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अगस्त 2023 में नावापारा गांव के बागर सिंह के नाती का अन्नप्राशन कार्यक्रम में अपनी चाची तथा महराज पुरहीन दीदी के साथ गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी छबीलाल से हुई। तभी से दोनो में दोस्ती हो गई। आरोपी ने नाबालिग को यह कहकर प्रेमजाल में फंसा लिया कि, मैं तुम्हे पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद नाबालिग से कई बार शारीरिक संबंध बनाया, जिससे नाबालिक गर्भवती हो गई। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी छबीलाल पिता शिवमंगल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दुधनिया थाना चरचा के विरूद्ध अपराध 363, 366, 376, 376 (क), (ख), 376 (2), (द) भादवि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशन, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी अनिल किण्डो, एसआई अब्दुल मुनाफ, प्र.आ. सत्येन्द्र तिवारी, आ. राजेश कुमार, विजय सिंह, महिला आ. रंजना का सराहनीय योगदान रहा है।

Search

Archives