मैगजीनभाटा की जनता ने की कारवाई की मांग
कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के वार्ड नं 16 पंप हाउस मैगजीनभाटा में 15 ब्लॉक, पंप हाउस, तुलसी नगर के बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। खास बात है कि यह तमाशा खुद के नाबालिग होने की आड़ में किया जा रहा है। पीड़ितों ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पता चला कि रक्षाबंधन की रात को सिलसिला शुरू हुआ, जब लड़क़े महिला के घर छुपने के लिए पहुंचे तो महिला ने मना कर दिया। उसके बाद उनका पीछा करते पहुंची सीएसईबी पुलिस ने महिला से पूछताछ किया। महिला ने पुलिस का सहयोग करते हुए गुंडों का नाम बता दिया। इससे क्रुद्ध लड़को ने रविवार रात को महिला के लड़क़े गब्बर को मैदान में काम से आते समय रोक कर जमकर मारपीट की। लड़क़ा किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और अपनी मां और चाचा को पूरी घटना बताई। इस दौरान उसकी मां और चाचा ने मैदान में जाकर लड़को को पूछा तो वहां उपस्थित लडको ने महिला और उसके देवर के साथ मारपीट की। महिला के कपड़े फाड़ दिए। उसके गले से सोने की चैन लूट लिए। महिला और उसका देवर लड़को से जान बचाकर भागते भागते सीएसईबी चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गब्बर के परिवार के लोग जब चौकी पहुंचे तो इसकी सूचना लड़को को दी गई, जिससे बौखलाए लडको ने गब्बर के घर में जमकर उत्पात मचाया और घर के सामानों सहित घर में जमकर तोड़ फोड़ किए इस दौरान सडक़ से गुजरने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट कर गाली गलौच किए। घर में तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। इस घटना के बाद से प्रार्थी और उसके घर परिवार दहशत में है। इस घटना के बाद से बस्ती में भय का माहौल देखा जा रहा है। बस्ती वासियों ने बताया की लड़क़े रोज शराब और गांजा पीकर बस्ती और मैदान में हुज्जतबाजी करते है। ये महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के अपना अघोषित अड्डा बना लिए है, जहां बैठकर दिन रात दारू गांजा पीते है। घटना में शामिल युवकों के द्वारा पूर्व में भी कई गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शामिल 2 युवकों के द्वारा एक युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला किया जा चुका है। होली के समय कार पलटी, चोरी और कई घटना में शामिल है। लड़कों द्वारा नाबालिक होने का फायदा उठाया जाता है, जिससे इनके हौसले बुलंद है।







