Home » इतने किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर उदय व अतर्राज्यीय तस्कर कोनाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

इतने किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर उदय व अतर्राज्यीय तस्कर कोनाल गिरफ्तार

रायपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो-दो किलो गांजा बरामद किया है। टीम ने थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी तिराहा और खमतराई ओव्हरब्रीज नीचे शराब दुकान पास गांजा के साथ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पहला आरोपी कोनाल दास उर्फ कल्याण दास मूलतः है उड़ीसा का निवासी है वहीं दूसरा आरोपी उदय जैन थाना खमतराई का हिस्ट्रीशीटर है, जो हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट सहित अन्य एक दर्जन से अधिक मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 40,000 रुपए है।
दरअसल 9 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी तिराहा के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है और बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचा। मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के के अनुसार व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम उदय जैन निवासी खमतराई रायपुर बताया। टीम द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी उदय जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 20 हजार रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।आरोपी उदय जैन 36 साल निवासी माता पण्डाल के पास सन्यासीपारा रायपुर थाना खमतराई का हिस्ट्रीशीटर है, जो हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट सहित अन्य एक दर्जन से अधिक मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
इसी प्रकार थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत ओव्हरब्रीज के नीचे स्थित शराब दुकान के पास गांजा रखकर बिक्री की तलाश में ग्राहक तलाशते आरोपी कोनाल दास उर्फ कल्याण दास निवासी छुईनारा, बेलपाड़ा, बेलांगीर उड़ीसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 20 हजार रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Search

Archives