Home » हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, एसडीएम को पीटा
छत्तीसगढ़

हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, एसडीएम को पीटा

आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में लगाई आग

सूरजपुर। जिले में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। मामले में आदतन अपराधी कुलदीप साहू का नाम सामने आया है।

जानकारी के अनुसार एक केस के सिलसिले में तालिब अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कुलदीप को पकड़ने गए थे। मगर वह फरार हो गया, जिसके बाद कुलदीप ने तालिब के घर में घुसकर उनकी पत्नी-बेटी का मर्डर कर दिया। साहू ने बाद में लाश को करीब 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंक दिया। अर्धनग्न हालत में शव मिले हैं। वारदात के बाद गाड़ी से भाग रहे आरोपी का पीछा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। हालांकि घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे। जानकारी के अनुसार भीड़ ने एसडीएम से भी मारपीट की। शहर बंद कराकर सूरजपुर थाने का घेराव किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में आदतन अपराधी पर शक

बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुलदीप का एएसआई तालिब शेख और आरक्षक घनश्याम सोनवानी से विवाद हुआ था, उसने घनश्याम पर खौलता हुआ तेल डाल दिया था और इसके बाद से वह फरार है। सूत्रों के अनुसार, कुलदीप पर केवल हत्या का संदेह ही नहीं बल्कि अन्य गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। पुलिस ने कुलदीप की तलाश तेज कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे कुलदीप के अन्य किसी व्यक्ति से संबंध तो नहीं है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का है और लोग जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।.

बदला लेने के लिए की गई वारदात ?

सूरजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि कुलदीप साहू आदतन अपराधी है। पुलिस लगातार अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। आरोपी कुलदीप साहू और उनके चाचा के खिलाफ अभी कार्यवाही की गई थी, जिससे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि वे हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Search

Archives