Home » कार में छिपाकर ले जा रहा था इतने लाख की चांदी, पुलिस ने किया जप्त
छत्तीसगढ़

कार में छिपाकर ले जा रहा था इतने लाख की चांदी, पुलिस ने किया जप्त

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान जारी है। शहर के चौक-चौराहों और नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाया गया, जिसमें 20 किलोग्राम चांदी पाया गया। इस दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये की चांदी के जेवर जब्त किए हैं।

दरअसल, थाना मौदहापारा के सामने थाना पुलिस की ओर से तीन मार्च को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक किया गया। कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। पुलिस ने कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने और परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की।

इस दौरान उसने किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इस पर पुलिस व्यक्ति के कब्जे से 20 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त की है। इसकी कीमती लगभग 10 लाख रुपये है। थाना मौदहापारा में चांदी को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Search