Home » पुजारी के मुंह पर पोती कालिख, मूर्ति खंडित होने और गर्भगृह में गंदगी फैलाने पर भड़के गांव के लोग
छत्तीसगढ़

पुजारी के मुंह पर पोती कालिख, मूर्ति खंडित होने और गर्भगृह में गंदगी फैलाने पर भड़के गांव के लोग

बेमेतरा। बेमेतरा में माता की मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी से नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुजारी का जुलूस भी निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि, पुजारी तंत्र विद्या सीखता है, जिसके चलते मूर्ति को खंडित किया गया है। मामला साजा थाना क्षेत्र में सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार महामाया मंदिर में लंबे समय से पंडित धर्मेंद्र पांडेय पूजा पाठ करते आ रहा है। लोगों ने बताया कि पुजारी ने कहा था कि वह कुछ बड़ा करने जा रहा है। गुरुवार रात पुजारी एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को लेकर मंदिर आया। इसके बाद उसने युवक को गर्भगृह में बंद कर दिया। पुजारी की हरकतों से नाराज लोगों ने कालिख लाकर पंडित के चेहरे पर पोत दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस से कहा कि पुजारी को पैदल ही थाने तक लेकर चलिए। पंडित का जुलूस निकालकर थाने ले जाया गया। इधर मानसिक रूप से कमजोर युवक को गर्भगृह से बाहर निकाला गया।

Search

Archives