Home » आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगाने वाले 8 बुकी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ • रायपुर

आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगाने वाले 8 बुकी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर कमरे में 08 व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट एवं सूरज मिश्रा बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल के बीते मैचों में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करने के साथ ही होने वाले आई.पी.एल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालन करने की तैयारी कर रहे थे।सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग मोबाईल फोन, 01 नग लेपटॉप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500/- रुपये, 01 वाईफाई जुमला कीमती लगभग 2,20,000/- रूपये तथा करोड़ो रूपये के सट्टे का हिसाब किताब जप्त किया गया। सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 227/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Search