Home » युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल
छत्तीसगढ़

युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल

जांजगीर -चांपा। पुरानी पहचान का फायदा उठाकर युवक ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक ने पहले तो युवती को झांसा देकर अपने घर बुलाया फिर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशा चढ़ने पर युवती बेसुध हो गई। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान युवक ने युवती का फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 18 जनवरी को पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मायाराम उर्फ मयंक से जान पहचान होने पर वह उसे अपने आवास पर ले गया था। जहां धोखे से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशा होने पर मायाराम ने जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। विरोध करने पर वीडिया और फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी मायाराम उर्फ मयंक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णों, सहायक उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives