Home » खाना पकाते समय गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
छत्तीसगढ़

खाना पकाते समय गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

पिथौरा। बसना शहर के मीना बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मीना बाजार में कर्मचारी खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस पाईप में लीकेज होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। सुखद पहलू यह रहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर शाम के समय यह घटना होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Search

Archives