Home » जंगल के बीच सजा था जुए का फड़, बालको पुलिस और साइबर सेल ने मारा छापा, हजारों नगदी जप्त
छत्तीसगढ़

जंगल के बीच सजा था जुए का फड़, बालको पुलिस और साइबर सेल ने मारा छापा, हजारों नगदी जप्त

कोरबा। रविवार को रूकबहरी जंगल के बीच एक दर्जन से अधिक लोग जुए के फड़ में शामिल हुए। यहां हार जीत का दांव लग रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस की टीम ने दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी रकम 12 हजार, मोबाईल और वाहनों को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि 14 लोगों से 12 हजार 50 रूपए, 14 मोबाईल और 5 बाइक, एक कार मौके से जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह, साइबर सेल से एएसआई अजय सोनवानी और टीम, बालको पुलिस से प्रधान आरक्षक नरेन्द्र, आर राजेन्द्र यादव, आर अनिल साहू सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives