Home » सायबर फ्रॉड : पार्ट टाईम वर्क से रकम डबल करने का झांसा, 1.85 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज
छत्तीसगढ़

सायबर फ्रॉड : पार्ट टाईम वर्क से रकम डबल करने का झांसा, 1.85 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली लिशा उरांव के साथ ऑनलाईन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें पार्ट टाइम वर्क का झांसा दिया और 1.85 लाख रूपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता लिशा उरांव निवासी रिंग रोड नंबर 2 महाराणा प्रताप चौक ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 27 फरवरी 2025 को उनके मोबाईल नंबर पर सोशल पब्लिकल डिजिटल मार्केटिंग ग्रुप नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें ब्रांड प्रमोटर के बदले रोजाना पेमेंट देने का दावा किया गया। बाद में टेलीग्राम ग्रुप 5126 एबीआरडीएन टास्क ग्रुप में जोड़कर और भी टास्क दिए गए। शुरूआत में उन्हें 5 हजार रूपए निवेश कर 6500 रूपए मिलने का झांसा दिया गया। जब उन्होने पैसे भेजे तो उनसे 32 हजार रूपए और मांगे गए। इसके बाद 50 हजार और फिर 48 हजार रूपए मांगे गए। धीरे धीरे कुल 1.85 लाख रूपए अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर ट्रासफर करवा लिए गए। जब भी वह अपनी रकम निकालने की बात करती तो नए भुगत5ान की शर्त रखी जाती रही। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 66डी एलसीजी और 318-4, भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Search

Archives