Home » शादी समारोह से घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी समारोह से घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। शादी समारोह से घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 नाबालिग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी एक किशोरी 31 मार्च को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। किशोरी देर रात करीब 11.30 बजे अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही आकाश चौधरी ने अपने तीन नाबालिग साथी के साथ किशोरी को रोक लिया। आकाश ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी के बार-बार मना किए जाने के बाद भी वे नहीं माने और उसे खींचते हुए एक नाबालिग के घर के पीछे बाड़ी में ले गए। किशोरी के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची। दूसरे दिन शाम को किशोरी की मां ने बेटी से गुमसुम रहने का कारण जानना चाहा तो मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। टीम ने दबिश देते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376 (2जी), 506 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Search

Archives