Home » छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन नहीं रहे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन नहीं रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन का गुरूवार की रात नई दिल्ली में निधन हो गया। राजीव रंजन को कल शाम सीने में दर्द होने के कारण एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वे रमन सरकार के समय अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। बिजली बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल लम्बा रहा। मंडल में कंपनी गठन के समय विरोध की स्थिति को बखूबी संभाला।

Search