रायपुर। रायपुर जिले में नशे की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक नया कदम उठाया गया है। ‘रायपुर जिला एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ (एएनटीएफ) का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य जिले में नशे के व्यापार और इसके प्रभाव को रोकना है।
टास्क फोर्स की संरचना
अनुज कुमार को एसीपी (काईम) और साईबर विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में एएनटीएफ टीम काम करेगी। टीम में 10 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं, जिनमें, 01 इंस्पेक्टर, 01 एसआई, 01 एएसआई, 03 हवलदार और 05 आरक्षक शामिल है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के तहत टीम में टीआई संजीव मिश्रा, एसआई अतुलेश राय, एएसआई प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम, कांस्टेबल विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा और प्रमोद सिंह को तैनात किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के निर्देशों के बाद यह कदम उठाया गया है। सभी जिलों में इसी तरह के एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। कमिश्नर रायपुर ने इस टीम के गठन के लिए लिखित आदेश जारी किए हैं, जो नशे की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।
—







