रायपुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ में छत्तीसगढ़ से जुड़ी तीन महिलाओं के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं।
परिवार के मुताबिक डॉ. मीना फिलहाल इंग्लैंड के टोरकी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से की थी। वे 14 अगस्त को भारत पहुंची थीं और इसके बाद दल के साथ काठमांडू रवाना हुई थीं।
इस त्रासदी में रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के परिजन लगातार संपर्क की कोशिश कर रहे हैं।







