Home » कॉफी पॉइंट के पास जंगल में लगी आग, वन औषधियां हो रही नष्ट, विभाग को सुध नहीं
छत्तीसगढ़

कॉफी पॉइंट के पास जंगल में लगी आग, वन औषधियां हो रही नष्ट, विभाग को सुध नहीं

कोरबा। जिले के बालको नगर रेंज के वनपरी क्षेत्र स्थित जंगल के पहाड़ी इलाके में इन दिनों आग से पेड़ पौधे जल रहे हैं। जंगल में मौजूद कई प्रजाति के औषधियुक्त पेड़ पौध जलकर नष्ट हो रहे हैं, वहीं वन्य जीव जंतुओं की जान खतरे में हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है। वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बालको से लेमरू जाने वाले मार्ग पर कॉफी पाइंट के समीप बड़े इलाके में आग लगी हुई है। सूखे पत्तों में लगी आग अब पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले रही है। तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। आग के कारण जंगल को भारी नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से आग लगी हुई है। आग धीरे धीरे जंगल में फैल रही है। आने वाले समय में आग पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा। आग से छोटे बड़े पौधे जलकर नष्ट हो चुके हैं।

पिकनिक स्पॉट के नाम से जाना जाता है कॉफी पाइंट

कॉफी पाइंट का यह क्षेत्र पिकनिक स्पाट के नाम से जाना जाता है। जहां काफी संख्या में जिला सहित अन्य जिलों से लोग पहुंचते हैं। इनमें कुछ असामाजिक तत्व भी यहां पहुंच रहे हैं। संभावना है कि किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई है। वन विभाग को चाहिए कि वन क्षेत्र में पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात किया जाए, जिससे हरे भरे वातावरण को बचाया जा सके। क्षेत्र के लोगों ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

Search

Archives