Home » टोनही कहकर महिला व उसके परिवार को लाठी-डंडे से पीटा, एफआईआई दर्ज
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

टोनही कहकर महिला व उसके परिवार को लाठी-डंडे से पीटा, एफआईआई दर्ज

बिलासपुर। महिला पर टोनही का आरोप लगाते हुए उसके साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा में निवासरत एक महिला पर पड़ोसी ने टोनही का आरोप लगाते हुए महिला सहित उसके परिवार के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की है। घटना में कई लोगों को चोटें आई है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मस्तूरी थाना पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। आरोपी युवकों पर टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

0 पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बता दें बिलासपुर के ही कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। यहां निवासरत एक महिला पर भी टोनही का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। आरोपी ने महिला के सीने पर वार किया था। इससे उसे गंभीर चोटें आई थी और गंभीर हालत में लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Search

Archives