Home » धर्मांतरण को लेकर हुआ जमकर विवाद : लड़की का बाल खींचकर साथ ले जाने का लगाया आरोप, दो गुट भिड़े
छत्तीसगढ़ रायपुर

धर्मांतरण को लेकर हुआ जमकर विवाद : लड़की का बाल खींचकर साथ ले जाने का लगाया आरोप, दो गुट भिड़े

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-29 में शुक्रवार की रात एक मकान में धर्मांतरण कराने की बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। धर्मांतरण की बात सामने आने पर कई हिंदू संगठन नवा रायपुर पहुंचे। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची।स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि एक वर्ग विशेष का व्यक्ति गरीब तबके के लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण का काम कर रहा है, वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकृत तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 में शुक्रवार रात आठ बजे एक लड़की को कुछ लोग बाल खींचकर एक घर की ओर ले जा रहे थे। लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी। पड़ोस में रहने वाली एक गर्भवती महिला घटना को देखकर बुरी तरह से डर गई। महिला का पति घर से बाहर निकला और लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने लड़की को बर्बरतापूर्वक ले जाने का विरोध किया। इसके कुछ देर बाद जिनके ऊपर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है, उसके समर्थक और धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नवा रायपुर सीएसपी, टीआई सहित पुलिस बल ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया है।

Search

Archives