पेंड्रा। दो सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
दरअसल अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला युवक बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने कल शाम पेंड्रा के कुदरी गांव पहुंचा हुआ था। कार्यक्रम में शमिल होने के बाद वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़े अपने वाहन की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोटमी की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जो पेंड्रा की ओर जा रहा था। उसकी चपेट में धनेश्वर पनिका आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित करा दिया।
वहीं एक और दुखद घटना बिलासपुर के सकरी इलाके में घटित हुई। जिसमें गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी किसी काम से कार में बिलासपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क पर खड़े मेटाडोर से टकरा गई। हादसे में खोडरी निवासी आलोक जैन और रमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंच गए। घटना से पूरे खोडरी इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।







