जगदलपुर। कोलकाता में 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच में चिकित्सकों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे इंडिया से 15 हजार से अधिक चिकित्सकों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले से गये डॉक्टर नवीन दुल्हानी को भी अवार्ड दिया गया।
बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के चिकित्सक डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप अवार्ड देने के साथ ही जगदलपुर एपीआई को नेशनल बेस्ट सिटी का द्वितीय पुरस्कार भी दिया गया। कोलकाता में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच किया गया। इसमें बस्तर के वरिष्ठ चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीन दुल्हानी को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी। बताया जाता है कि डॉ. दुल्हानी बस्तर संभाग के ऐसे पहले डॉक्टर हैं, जिन्हें इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ने फेलोशिप दी है।







