Home » डॉ अभिलाषा बेहार बनी छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग की सचिव
छत्तीसगढ़

डॉ अभिलाषा बेहार बनी छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग की सचिव

रायपुर। राज्य शासन ने डॉ अभिलाषा बेहार को छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग का सचिव नियुक्त किया है। शासन ने उन्हें अगले एक साल की अवधि के लिए इस पद पर प्रतिनियुक्ति दी है। वर्तमान में डॉ अभिलाषा क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर में बतौर सहायक संचालक पदस्थ है। शासन ने आज उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है। डॉ अभिलाषा बेहार छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के प्रथम सचिव पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की सुपुत्री है। इस वजह से उनकी बचपन से ही साहित्य के क्षेत्र में अभिरुचि थी।

Search

Archives