Home » कोरबा जिले में दिल दहलाने वाली घटना : हिंसक जानवरों ने दो लोगों पर किया हमला
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में दिल दहलाने वाली घटना : हिंसक जानवरों ने दो लोगों पर किया हमला

कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो टीपी नगर बंगाली चाल का बताया जा रहा है। एक बाइक में दो व्यक्ति आकर रूकते हैं। उनके समीप ही दो जानवर दिखाई दे रहे हैं। बाइक रूकते ही पीछे बैठा व्यक्ति नीचे उतरता है। उसके उतरते ही एक जानवर उस पर हमला कर देता है। उन्हे बचाने के लिए आसपास लगभग एक दर्जन लोग पहुंच जाते है, लेकिन जानवर हिंसक हो गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर जानवरों को कैसे भगाया जाए। इसी बीच हिंसक जानवर एक और व्यक्ति पर हमला कर देता है। लोग जानवर को नहीं भगा पा रहे थे। इसी बीच किसी ने घायल सड़क पर पड़े व्यक्ति को बचाने के लिए एक तरफ घसीटा, लेकिन जानवर उसके पीछे दौड़ने लगा। यह वीडियो बंगाली चाल टीपी नगर का है या नहीं, टूडे स्टूडियो इसकी पुष्टि नहीं करता।

Search

Archives