Home » डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रशासन की ली बैठक : निर्माण कार्य सहित राजस्व प्रकरण की समीक्षा
छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रशासन की ली बैठक : निर्माण कार्य सहित राजस्व प्रकरण की समीक्षा

कबीरधाम।  आज बुधवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के समग्र विकास, किसानों की आर्थिक प्रगति, वनांचल व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा निर्माण कार्य समेत राजस्व के प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों की स्थिति पर गंभीरता जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित न रहे। सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा समेत सभी राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

यदि कोई किसान राजस्व संबंधी समस्या लेकर आता है तो उसकी बातों को गंभीरता से सुना जाए और त्वरित समाधान किया जाए। किसी भी किसान या ग्रामीण से इस संबंध में शिकायत नहीं आनी चाहिए। राजस्व अभिलेखों में पाई जा रही त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूछा कि ये त्रुटिया किस कारण और कैसे हुईं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक त्रुटिपूर्ण प्रकरण की कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे उन कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Search

Archives