Home » जंगल में हिरण का शिकार, फिर जंगल में ही पिकनिक, 5 ग्रामीण गिरफ्तार, 5 फरार
छत्तीसगढ़

जंगल में हिरण का शिकार, फिर जंगल में ही पिकनिक, 5 ग्रामीण गिरफ्तार, 5 फरार

जगदलपुर । हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे 5 ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोग हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है।  इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया।

मिली जानकारी के अनुसार कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर को सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों द्वारा  पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मांस को 17 अलग-अलग हिस्सों में बांटकर पिकनिक मनाने की तैयारी चल रही थी।

टीम ने दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए । कुछ ग्रामीणों को दौड़ाकर पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने मौके से हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं। 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह में पांच और लोग थे जो फरार हो गए। अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए सभी  आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Search

Archives