Home » सैनिक स्कूल के छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल के छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

अंबिकापुर। प्रदेश के अंबिकापुर में स्थित एकमात्र सैनिक स्कूल में बुधवार को कक्षा 6वीं के एक छात्र की मौत हो गई। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि तबीयत बिगड़ने की सूचना तक स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से छात्र का स्वास्थ्य खराब था। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। छात्र का एक सप्ताह पूर्व ही स्कूल में एडमिशन कराया गया था।
परिजनों ने प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने की सूचना तक स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Search

Archives