Home » नाले में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

नाले में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तत्काल तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों सहित आसपास के जिलों के थानों में भेजी गई है। साथ ही दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटनरा की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Search

Archives