बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में बीती रात गणेश पंडाल में कुछ युवकों ने पहुंचकर वहां मौजूद युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में देवनंदन नगर फेस वन निवासी द्रविड़दास मानिकपुरी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि देवनंदन नगर फेस वन सरकंडा में सार्वजनिक रूप से गणेश स्थापना की गई है। प्रार्थी का छोटा भाई सत्यम दास मानिकपुरी गुरूवार की रात करीब 9 बजे अपने साथियों और मोहल्ले के लोगों के साथ गणेश पंडाल में बैठकर पूजा पाठ एवं भजन किर्तन की तैयारी में जुटा हुआ था। इसी दौरान सागर अपने साथियों के साथ गणेश पंडाल के पास आकर छोटे भाई सत्यम मानिकपुरी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर युवकों ने गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सागर ने अपने जेब में रखे किसी धारदार हथियार से प्रार्थी के भाई पर हमला कर दिया। प्रार्थी सत्यम के सिर और दाहिने तरफ चोट आई और खून निकलने लगा। पंडाल के पास बैठे अन्य सभी बीच ने बीच बचाव किया। इधर घटना की सूचना पाकर प्रार्थी मौके पर पहुंचा और देखा तो उसका भाई के सिर में चोट आई है। खून निकल रहा है। उसे तत्काल श्यामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







