Home » अंधविश्वास में फंसे दंपती: झाड़फूंक के बहाने नगदी और गहनों सहित हजारों की चोरी
छत्तीसगढ़

अंधविश्वास में फंसे दंपती: झाड़फूंक के बहाने नगदी और गहनों सहित हजारों की चोरी

सीपत। अंधविश्वास में फंसे दंपती को झाड़फूंक का झांसा देकर हजारों की चोरी को अंजाम दिया गया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुकदा में सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकदा में रहने वाले दंपती ने आरोप लगाया कि विगत रात उनके घर झाड़फूंक करने आए दंपति ने 60 हजार की चोरी को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत सीपत थाना में दर्ज कराई गई है। प्रार्थिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उनके पिता अनिल कानगो ने झाड़फूंक के लिए जाली निवासी जनकराम सौंरा और उनकी पत्नी को बुलाया था। बाइक सीजी 10 बीजी 7141 में सवार होकर पहुंचे थे। दोनों ने झाड़फूंक के बहाने घर के सभी सदस्यों को घर के बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरे रखी पेटी से नगद 50 हजार, एक जोड़ी पायल, एक बिछिया, दो नग सोने की फुली, दो नग चांदी की अंगूठी, आधा तोला निकाल लिया। इसके बाद कमरे से बाहर निकले। दोनों ने कहा कि रात भर कमरे में दीपक जलाकर रखना है। इसके बाद वहां से चले गए। घर के सभी सदस्य घर के एक-एक कमरे में सो गए। सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखी पेटी का कूदा टूटा हुआ था। उसमें रखे नगदी रकम और गहने गायब मिले। इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारणो्रं का खुलासा हो सकेगा।

Search

Archives