Home » पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक ने जहर खाकर दी जान
छत्तीसगढ़

पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक ने जहर खाकर दी जान

धमतरी। पुलिस विभाग से एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। धमतरी जिले के रुद्री पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक धनेश कुमार देवांगन ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरक्षक धनेश कुमार ने किसी अज्ञात कारण से यह कदम उठाया। साथी कर्मियों ने जब उसे गंभीर हालत में देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके।

Search

Archives