Home » बिजली बिल वृद्धि पर कांग्रेस ने भरी हुंकार, 17 जून को बिजली दफ्तरों का करेगी घेराव
छत्तीसगढ़

बिजली बिल वृद्धि पर कांग्रेस ने भरी हुंकार, 17 जून को बिजली दफ्तरों का करेगी घेराव

रायपुर।  पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बिजली बिल वृद्धि का जमकर विरोध किया। राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता मैं उन्होंने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार, कांग्रेस बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये जाने का विरोध करती है। बिजली के दाम बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर वापस लेने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। 17 जून को प्रदेश के सभी जिलो में बिजली दफ्तर का घेराव करेगी ।

बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कि बिजली मंत्री है उनका पुतला दहन किया जायेगा। 18 जून को जिला सभी जिलो में पत्रकार वार्ता लेकर बिजली के दाम बढ़ोत्तरी का विरोध किया जायेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे और गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी की है। भाजपा सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की वृद्धि की गयी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये हैं। पहले से ही बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। सरकार उसमें राहत देने के बजाय बिजली के दामो में बढ़ोत्तरी कर रही है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोतरी किया था।

बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के बाद पांच बार बिजली के दाम बढ़ाया जाना जनता पर बोझ है।

Search

Archives