Home » कॉलेज की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
छत्तीसगढ़

कॉलेज की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कोरबा। जिले में एक कॉलेज छात्रा ने रायपुर-कोरबा मेमू ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। 7 जून की सुबह श्वेता रात्रे (22 साल) का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा समपार फाटक से 500 मीटर दूर की है। छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान क्यों दी, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Search

Archives