Home » चोटिया-कोरबी से चिरीमिरी मुख्य मार्ग हुआ जर्जर, दुर्घटना को आमंत्रण
छत्तीसगढ़

चोटिया-कोरबी से चिरीमिरी मुख्य मार्ग हुआ जर्जर, दुर्घटना को आमंत्रण

कोरबा। जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत चोटिया, कोरबी-चिरीमिरी स्टेट हाईवे मुख्य सड़क मार्ग की हालत खराब है। जानलेवा गढ्ढे हो जाने के कारण ग्राम फुलसर के पास स्थित विश्वकर्मा वेल्डिंग के सामने बरसात की पानी खेतों से बहकर तेज बहाव से रोड को पूरी तरह काटकर जानलेवा गड्डा कर चुका है।

इस संबंध में क्षेत्र के लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग को कई बार इस समस्या को लेकर सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वैसे तो क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहते हैं, सड़कों का जाल बिछ चुका है, नदी -नालों सहित पहाड़ां तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है, कई जगह तो वैसे है जहां सड़क के ऊपर सड़क बनाकर विकास की गाथा लिखी जा रही है मुख्य सड़क मार्ग जो यूपी एवं एमपी. को जोड़ने वाला मार्ग जिले एमसीबी, कोरिया, बैकुंठपुर सहित सूरजपुर को भी जोड़ता है।

Search

Archives