Home » शतरंज खिलाड़ी 8 वर्षीय विराट कौन बनेगा करोड़पति में आएंगे नजर
छत्तीसगढ़ रायपुर

शतरंज खिलाड़ी 8 वर्षीय विराट कौन बनेगा करोड़पति में आएंगे नजर

दुर्ग। प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के हॉट सीट पर इस्पात नगर भिलाई के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी 8 वर्षीय विराट अय्यर नजर आएंगे। इसका प्रसारण आज 21 व 22 नवंबर को होगा। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने बताया कि जिला संघ द्वारा अगले माह आयोजित होने वाले जलाराम ट्रॉफी में विराट अय्यर का भव्य सम्मान किया जाएगा।

उनकी प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय महिला शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल हैं। शंकराचार्य सेक्टर-10 भिलाई में कक्षा तीसरी में अध्ययनरत विराट के केबीसी हॉट सीट पर चयन होने पर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष दिनेश जैन, एसके भगत, ललित वर्मा, दिनेश नलोडे, मोरध्वज चंद्राकर आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Search

Archives