Home » लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 12 करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 12 करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने शिक्षकों को ऋण दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का राजफाश किया है।

इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने 43 शिक्षकों को झांसे में लेकर लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपितों के पास से मोबाइल, पासबुक, चेकबुक, एटीएम और लैपटाप जब्त किए गए हैं।

शिक्षकों ने शिकायत की थी कि आरोपितों ने उन्हें एक विशेष योजना का लालच देकर ऋण दिलवाया, जिसमें 40 प्रतिशत राशि उन्हें दी जाती थी और 60 प्रतिशत आरोपित अपने खातों में स्थानांतरित कर लेते थे।

पुलिस को आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। शिक्षकों का दावा है कि बदनामी और सामाजिक संकोच के कारण कई पीड़ित अब तक पुलिस के सामने नहीं आए हैं।

Search

Archives