Home » अस्पताल में अव्यवस्था: घायल पति को खुद स्ट्रेचर खींचकर सेकेंड फ्लोर के वार्ड तक पहुंची पत्नी
छत्तीसगढ़

अस्पताल में अव्यवस्था: घायल पति को खुद स्ट्रेचर खींचकर सेकेंड फ्लोर के वार्ड तक पहुंची पत्नी

सूरजपुर। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था में सुधार नही होने से मरीजों व उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। चाकू के हमले से घायल ग्रामीण की पत्नी स्ट्रेचर से खुद मशक्कत कर घायल पति को स्ट्रेचर में लेकर वार्ड तक पहुंची।

रविवार को कृष्णपुर गांव में पारिवारिक विवाद पर दो भाइयों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घायल पति को लेकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची महिला की अस्पताल के किसी कर्मचारी अथवा अटेंडर ने कोई मदद नहीं की। महिला ने काफी मशक्कत कर अपने घायल पति को किसी तरह स्ट्रेचर में रखा और खींचती हुई अस्पताल के सेकेंड फ्लोर तक ले गई और वार्ड में भर्ती कराया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Search

Archives