रायपुर। गृह विभाग ने रायपुर कमिश्नरी में तीन नियुक्ति की है। जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 3 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं।
जारी सूची में तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर से हटा कर पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर पोस्ट किया गया है। दीपमाला कश्यप को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर से हटाकर पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर में नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हेडक्वाटर प्रशिक्षण डीसीबी अजाक एवं सीएडब्ल्यू कमिश्नरेट रायपुर को पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाल, कमिश्नरेट रायपुर पोस्ट किया गया है।







