Home » सेंट्रिंग प्लेट भरभराकर गिरी, कई मजदूर भी साथ में गिरे, एक की मौत 9 घायल, एक गंभीर
छत्तीसगढ़

सेंट्रिंग प्लेट भरभराकर गिरी, कई मजदूर भी साथ में गिरे, एक की मौत 9 घायल, एक गंभीर

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में छत की ढलाई करने के लिए मजदूर सेंट्रिंग प्लेट लगा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रिंग प्लेट भरभराकर नीचे आ गिरा। सेंट्रिंग प्लेट के साथ मजदूर भी नीचे आ गिरे। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव के कश्मीरी गली में संदीप गर्ग भवन का निर्माण करवा रहे हैं। छत की ढलाई के लिए तीन दर्जन से अधिक मजदूर सेंट्रिंग का कार्य कर रहे थे। बीती रात करीब 12 बजे बिल्डिंग के एक छज्जे की ढलाई के लिए सेंट्रिंग प्लेट लगाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सेंट्रिंग टूटकर गिर गया और छज्जे के ऊपर खड़े मजदूर भी सेंट्रिंग के साथ नीचे आ गिरे।इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में करीब 9 मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है, वहीं एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Search